योज्य संख्या सिद्धांत (Additive
Number Theory) संख्या सिद्धांत (Number Theory) की एक शाखा है, जिसके
अंतर्गत योज्य समुच्चयों (additive sets) और इनके योग-समुच्चयों (sumsets)
का अध्ययन किया जाता है | योज्य समुच्चय किसी योज्य क्रमविनिमेय समूह
(Additive Abelian Group), अर्थात एक ऐसा समूह, जिसमें योग की संक्रिया परिभाषित हो और यह संक्रिया क्रमविनिमेय हो, का उपसमुच्चय होता है | योज्य समुच्चय को आविष्ट करने वाले योज्य क्रमविनिमेय समूह को समावेशी समूह
(Ambient Group) कहते हैं | उदाहरण के लिए, पूर्णांकों का समुच्चय
$\mathbb{Z}$ एक योज्य क्रम विनिमेय समूह हैं और इनके उपसमुच्चय $\{1, 2,
3, 4\}$ और $\{p : p ~\text{एक अभाज्य संख्या है}~\}$ योज्य समुच्चय हैं | एक ही समावेशी समूह $G$ के दो या दो से अधिक योज्य समुच्चयों का योग - समुच्चय
समूह $G$ के वैसे अवयवों का समुच्चय होता है, जिन्हें कुछ निश्चित
प्रतिबंधों के अधीन योज्य समुच्चयों के अवयवों के योगफल के रूप में लिखा जा
सकता है |
बहुभिर्प्रलापैः किम् , त्रयलोके सचरारे। यद्किंचिद्वस्तु तत्सर्वम् , गणितेन् बिना न हि॥ हिंदी में उच्च - स्तरीय गणित - लेखन का एक उद्यम......
परिचय
Menu
- मुखपृष्ठ
- परिचय
- संख्याओं की आधारशिला
- बीजगणित
- संख्या सिद्धांत
- योज्य संख्या सिद्धांत
- विभाजन-सिद्धांत
- गणितीय विश्लेषण
- गणितीय शब्दावली
- विविध
- संपर्क करें
- © सर्वाधिकार सूचना
योज्य संख्या सिद्धांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
योज्य संख्या सिद्धांत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 30 दिसंबर 2014
सदस्यता लें
संदेश
(
Atom
)